भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, एक रायपुर रेफर
महासमुंद। सुवरमार पहाड़ी पर विचरण कर रहे भालू ने दो ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया । इससे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है । वहीं दूसरे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है । दोनों शौच के लिए सुवरमार की पहाड़ी पर गए थे । घटना शाम पांच बजे वन परिक्षेत्र बागबाहरा के कोमाखान सर्किल का है । घायलों को वन विभाग के द्वारा 1000 एवं 500 रुपए की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है । वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोमाखान बंधापार निवासी पुरू टंडन पिता कुशल (65) एवं रामलाल पिता गुरुवारु (45) दोनों शौच के लिए शाम पांच बजे सुवरमार पहाड़ी में गए थे । उसी दौरान दोनों का सामना भालू से हुआ । दोनों वहां से भाग पाते भालू ने हमला कर दिया । इसके बाद दोनों जैसे तैसे कर भालू के कब्जे से छुटकर पहाड़ी के नीचे पहुंचे । ग्रामीणों ने दोनों को खून से लथपथ देख जानकारी ली और डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया । कुशल राम टंडन की हालत नाजुक थी, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया ।
11 दिन पहले पहाड़ी पर भालू दो बच्चे को किया था घायल
11 दिन पहले यानी 14 अप्रैल को इसी पहाड़ी पर भालू ने कोमाखान के दो बच्चे राकेश लोधी व नानु यादव को घायल कर दिया था । ज्ञात हो कि गांव के राकेश लोधी, नानु यादव अपने दो अन्य साथी के साथ चार फल खाने के लिए पहाड़ी पर गए थे । इस बीच उनका सामना भालू से हुआ । चारों भालू को देख जान बचाकर वहां से भागने लगे, इससे पहले भालू ने राकेश व नानु पर हमला कर घायल कर दिया । वहीं से भागे उनके दो साथी भागने में सफल हो गए और उक्त घटना की जानकारी गांव आकर दी । इसके बाद ग्रामीण डोंगरी पर आए और भालू को जंगल की ओर खदेड़ा । भालू के हमले से घायल दोनों बालक को इलाज के लिए अस्पताल ले थे ।




