आग में झुलसने से दो महिलाओं की मौत, जाने क्या है पूरा मामला
महासमुंद। आग से झुलसी दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक परसकोल निवासी गायत्री यादव पिता हरक राम 23 मई 2019 की सुबह आग से जल गई थी। जिसका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह लाफिनखुर्द निवासी नीराबाई मारकंडे पति हीरालाल (35) की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वह 18 नवंबर 2019 को आग से जल गई थी।




