CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दो युवको ने फ्री में मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के मालिक की निर्मम हत्या की

दो युवको ने फ्री में मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के मालिक की निर्मम हत्या की
Share

बिलासपुर के जराहागांव इलाके से होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है, रविवार को बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक युवक के पिता पोल्ट्री फार्म के मालिक हैं। रात को दो लोग उनके फार्म पर आकर मुफ्त में मुर्गा देने की मांग करने लगे। इस बात से इनकार करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए बेटे पर भी हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों भाग गए, जिन्हें अब पकड़ लिया गया है। वारदात लोहरा कापा गांव की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।


रात में पहुंचे थे 2 लड़के
लोहरा कापा गांव में राम प्रसाद (48) और उनका बेटा पंकज पटेल (21) किराए का पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। शनिवार रात रोजाना की तरह ही खाना खाकर दोनों बाप बेटे पोल्ट्री फार्म में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 9 बजे गांव के ही दो युवक छोटू और बिकऊ फार्म पहुंच कर हरेली पर्व के नाम पर उनसे फ्री में मुर्गा देने की मांग करने लगे। इस पर राम प्रसाद ने उन्हें मुर्गा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया।

राम प्रसाद दोनों को बाहर ले जाने लगा
थोड़ी देर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पास रखे डंडे से राम प्रसाद को पीटना शुरू कर दिया। पिता को मार खाता देख मौके पर मौजूद पंकज पटेल बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सिर पर डंडे से वार कर दिया गया। इससे मौके पर ही पंकज पटेल की मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पंकज के शव को पोस्टमॉर्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया है।



Share

Leave a Reply