बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : दो युवकों ने दिन दहाड़े टांगी से काटा युवक को, फ़िल्मी स्टाइल में हत्यारों ने पानी टंकी में चढ़ कर मीडिया के साथ किया पत्रकारवार्ता
जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि दिन दहाड़े दो युवकों ने गाँव के बीच ग्रामीण को टांगी से काट दिया है | जानकारी के नुसार इतने खौफनाक तरीक़े से घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे गाँव की टंकी पर चढ़ गए और मीडिया को बुलाकर पत्रकार वार्ता की तर्ज़ पर बयान जारी कर खुद को पाकसाफ बताते हुए दोष मृतक को दिया। वारदात के दो घंटे से उपर तक हत्यारों का यह अजीब तमाशा चलता रहा और टंकी के नीचे पुलिस समेत अमला बेबस मूक दर्शक बन खड़ा रहा।
घटना जांजगीर चाँपा के तुसमा में पंच भागवत साहू की हत्या बीच गाँव में कर दी गई। हत्यारे उसी गाँव के निवासी है। हत्यारों के नाम कुमार केंवट और सुनील केंवट हैं। हत्यारों ने बीच बस्ती गंडासे से हत्या की और गाँव में घूमते हुए टंकी पर चढ़ गए। पुलिस मौक़े पर पहुँची लेकिन टंकी पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
हत्यारों ने फ़िल्मी स्टाइल में टंकी में उपर पत्रकारों को बुलवाया और खुद को साफ़ दिल का बताते हुए मृतक भागवत साहू पर आरोप लगाया कि वह उनके पिता को धोखे में रख कर ज़मीन बेच दिया था और पैसे के लिए घुमा रहा था। क़रीब दो घंटे के तमाशे के बाद हत्यारे नीचे आए फिर शिवरीनारायण पुलिस उन्हें हिरासत में ले पाई।




