CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर रह रहे थे दो युवक, एक ने दिया धोखा तो दूसरे ने लगाया अप्राकृतिक सेक्स का आरोप...

 डेढ़ साल तक पति-पत्नी बनकर रह रहे थे दो युवक, एक ने दिया धोखा तो दूसरे ने लगाया अप्राकृतिक सेक्स का आरोप...
Share

जशपुर। जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

युवक का आरोप है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 साल का सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में उसके साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी सत्यनारायण जुलाई में उसे अपने घर ले गया। सत्यनारायण ने 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था। सत्यनारायण पीड़ित को घर से बाहर भी निकलने नहीं देता था।

पीड़ित ने बताया कि सत्यनारायण ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर से भागने पर तंत्र-मंत्र कर उसे खत्म कर देने की बात भी कही। इस डर से पीड़ित ने उसकी पत्नी के रुप में रहना शुरू कर दिया। लेकिन, अप्रैल 2021 में युवक मौका मिलते ही घर से किसी तरह भाग गया।

पीड़ित ने बताया कि वह घर पंहुचने के बाद भी तंत्र-मंत्र की बात से डरा हुआ था। घर में रहते हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी जब युवक को कुछ नहीं हुआ तो उसे तंत्र मंत्र की बात झूठी लगी। इसके बाद पीड़ित ने कुनकुरी थाने में सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया है।

कुनकुरी टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि युवक ने अप्राकृतिक कृत्य करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यनारायण के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Share

Leave a Reply