बालको मेडिकल सेंटर के द्वारा यातायात पुलिसकर्मीयों को किया गया छाता वितरण
रायपुर, बालको मेडिकल सेंटर के सामाजिक सरोकार दायित्व के अंतर्गत यातायात पुलिसकर्मीयों किया गया छतरी वितरण व कार्यक्रम के दौरान यह पाया गया कि तंबाकू व गुटके की वजह से होने वाले नुक़सान व कैन्सर की सम्भावना को पहले से पहचान पाने हेतु लोगों में बहुत उत्सुकता देखी गयी तो मंडावी सर के द्वारा एक विशेष कैन्सर जाँच शिविर व व्याख्यान का आयोजन का असवासन दिया गया जिसका उद्देश कैन्सर के प्रति जागरूकता मिल सके व सभी यातायात पुलिसकर्मी समयरहते लक्षणों को पहचान पाए व कैन्सर जैसी गम्भीर बीमारी से बच सके.
इस कार्यक्रम में बालको मेडिकल सेंटर की ओर से श्री विपेंद्र सिंह राजपूत ( प्रमुख जन सम्पर्क अधिकारी), श्री एम आर मंडावी ( अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ) व प्रणव अग्रवाल, इंद्रा , सिद्धार्थ व सभी यातायात विभाग के अधिकारी गण व यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




