राजधानी के बस स्टैण्ड में मिला गांजा से भरा लावारिस बैग, पुलिस ने किया जब्त
रायपुर। मुखबिर की सूचना पर पंडरी बस स्टैण्ड में पुलिस ने राजहंस ट्रेवल्स के सामने पीठ्ठू बैग में भरे दो किलो गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 हजार रूपए आंकी गई है। देवेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 मार्च को टेलीफोन पर सूचना मिलने पर पंडरी बस स्टैण्ड में राजहंस टे्रवल्स के सामने एक नीले रंग का पीठ्ठू बैग लवारिस हालत में बरामद किया है। बैग के संबंध में आसपास पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया उसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी दो गवाहों के समक्ष लिया। बैग के अंदर एक किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पॉलिथीन में लपेटकर रखा गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही गांजा तस्करबैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत आपराध पंजीबद्ध कर गांजा जब्त कर लिया है।




