बेकाबू ट्रेलर आधी रात को घुसी मकान में, चार घायल
कोरबा : करतला थाना क्षेत्र के चचिया बस स्टैंड में निवासरत परदेशीराम पटेल के घर की दीवार तोड़ कर हाटी से कोरबा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर घुस गया। आधी रात को हुई इस घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
इससे चार लोगों को चोटें आई। इसमें नेहा 16 वर्ष, पूर्णिमा 30 वर्ष, सीमान तीन वर्ष और कमलाबाई 65 वर्ष को शामिल हैं। घटना के बाद डायल 112 व संजीवनी 108 की मदद से घायलों को इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।




