राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्री राम काव्य-पाठ प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 को...
रायपुर, दिनाँक 23/10/2021 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे श्री राम मंदिर वी. आई. पी. रोड मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाना है। उल्लेखनीय है कि, विगत माह में राज्य के 26 जिलों में जिलास्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई, सभी जिलों के विजेता प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने और प्रतियोगिता में विजयी होने को उपस्थित होंगे। वे श्री राम जी पर आधारित कविताओं का मंचन जिसमें श्री राम जी के शील-सौंदर्य, पराक्रम आदि विषयों पर रचनायें प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, तथा बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष महंत वेदप्रकाश जी, प्रान्त प्रमुख धर्माचार्य, विश्व हिन्दू परिषद, विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री भारती बंधु जी, सुप्रसिद्ध भजन और सूफ़ी गायक, बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक बत्रा जी, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कवि संगम, एवं श्री राजेश बरलोटा जी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति की गरिमामयी उपस्थिति के साथ उनका आशीष और सानिध्य प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम के सभी विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 5100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 3100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, प्रदान किया जाएगा और छह चुनिंदा प्रतिभागियों को आगामी माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। प्रांतीय काव्य पाठ के साथ ही, श्री राम रक्षा स्त्रोत एवं श्री राम जी के शील-सौंदर्य और पराक्रम पर मौलिक कविता पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। गौरतलब है कि, उक्त कार्यक्रम में तक़रीबन 110 प्रतिभाशाली प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्री योगेश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम ने कार्यकारिणी की बैठक ली और मीडिया को यह जानकारी प्रेषित की।




