पौधा प्रदाय योजना के तहत वन विभाग घर-घर पहुंचाएगा पौधे, इन नम्बरों में कॉल करके मंगाया जा सकता है पौधा
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन विभाग द्वारा राज्य में आज से जिला मुख्यालयों में रहने वाले नागरिकों के लिए पौधों की घर पहुंच सेवा की शुरूआत की है। विभाग द्वारा आज पौधा वितरण रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया |
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना के तहत वनमण्डल के अंतर्गत जिला मुख्यालयों में रहने वाले लोगों को पौधरोपण के लिए पौधों की मांग संबंधित वन विभाग के अधिकारी से कर सकते है। वन विभाग द्वारा पौधों की घर पहुंच सेवा के लिए जिलेवार अधिकारी भी नियुक्त किये है। जिनके मोबाइल नंबर भी दिये गए है। आप इस नंबर पर कॉल कर अपने घर पौधे मंगवा सकते है।
देखें जिलेवार अधिकारीयों के नाम व नंबर







