अज्ञात व्यक्ति ने 16 साल के युवक पर किया ब्लेड से हमला, युवक हुआ लहूलुहान, जाने कहा की है यह घटना
रायपुर | शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक लड़के पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया।
घटना की रिपोर्ट ग्राम पलौद निवासी घायल सोनू धीवर 16 वर्ष की मां सरोजनी धीवर ने थाने में दर्ज कराई है। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने 16 जून की रात करीब 9.30 बजे सोनू पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी द्वारा किए गए हमले में सोनू के सीने और हाथ के पास चोट आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश कर रही है।




