पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत प्राथमिक शाला का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने 12 हजार की चोरी की
रायपुर | शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। चोरों को अब दिन एवं रात का कोई भय नहीं रह गया है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला खोखो पारा का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे बर्तन खेल सामग्री एवं अन्य कुल 12 हजार की चोरी की।
READ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी
उक्त मामले की रिपोर्ट रविन्द्र कुमार मरकाम आयु 44 वर्ष पिता स्व. बंशीलाल मरकाम ने पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर पुरानीबस्ती थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला कायम किया है।




