CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित

एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित
Share

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। 7 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। वहीं अब एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह बेमेतरा जाएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे और जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे

बता दें कि, गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और उसी दिन दूसरे चरण के लिए मतदान भी होना है। 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान होना है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे और सभा को लेकर बेमेतरा में तैयारियां शुरू कर दी गई है।



Share

Leave a Reply