फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात ने दोस्तों से की ठगी, जांच जारी
महासमुन्द। शहर के एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर दो दोस्तों के साथ ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त दोस्तों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शहर के क्लब्पारा निवासी शैलेंद्र सिंह बैस ने पुलिस को बताया है कि उसकी फेसबुक आई डी हैक कर किसी अज्ञात ने उसका बीमार होना बताकर युवक के दो दोस्तों से उसके फर्जी एकाउंट नम्बर पर ऑनलाइन रुपये जमा कराने की मांग की। इस पर दोस्तों ने करीब 50 हजार रुपए उक्त अकाउंट पर टांसफर किया। ठगी का एहसास होने पर इसकी शिकायत पुलिस में की।




