ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस
महासमुंद। बागबाहरा रेलवे स्टेशन के अपलाइन ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष की मिली । प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर आत्महत्या माना जा रहा है । जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा । इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए चीर घर भिजवा दिया है । थाना से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात पुरुष की उम्र करीब 40 वर्ष है । आसपास पतासाजी के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है । सोशल मीडिया व अन्य थानों से शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है ।




