BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास चाकू मार कर अज्ञात व्यक्ति की हुई हत्या, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना में लगातार इजाफा होता जा रहा है | इसी बीच राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास जूस ठेले में जूस के पेमेंट पर हुए विवाद के दौरान एक 50 साल के अज्ञात व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया है| हमले से उस अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है | आरोपी राजू साहू को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | प्रथम जांच में मृतक की पहचान अर्जुन नगर निवासी बताया जा रहा है | पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है |




