CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दो सरकारी जगहों से फिर अज्ञात चोरों ने चुराए सममर्सिबल पंप व केबल वायर

दो सरकारी जगहों से फिर अज्ञात चोरों ने चुराए सममर्सिबल पंप व केबल वायर
Share

महासमुंद: केबल वायर व सममर्सिल पंप की चोरी पर लगाम लगाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। आए दिन कहीं न कहीं पंप व केबल चोरी की रिपोर्ट थानों में दर्ज हो रही है। सोमवार को फिर तुमगांव व सिंघोड़ा क्षेत्र में पंप व केबल वायर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों को पता नहीं चल पाया है, इसलिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। बता दें कि ये दोनों चोरी इस बार खेत से नहीं सरकारी परिसर से हुई है। एक कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र कांपा के फार्म हाउस व दूसरा प्राथमिक स्कूल के परिसर से हुआ है।


पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। पंप व केबल चोरी जिले में बढ़ गई है। चोरों के इस वारदात से किसान परेशान हो गए हैं। आरोपियों की धरपकड़ नहीं होने की वजह से उनके हौसले बुलंद हो गए है, इसलिए लगातार क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू का कहना है कि चोरी की घटनाएं हो रही है। इसे लेकर सभी थाना व चौकी क्षेत्र के बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि निगरानी बदमाशों की पतासाजी कर चोरी के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई करें।


पंप का 400 मीटर केबल वायर चोरी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा स्थित कृषि महाविघालय एवं अनुसंधान केन्द्र के फार्म हाउस सुपरवाइजर रमेश कुमार टेम्भरे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात चोर सोमवार को फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां लगे 3 एचपी एवं 5 एचपी का केबल जो लकड़ी के खम्भे के सहारे ट्रान्सफार्मर से मोटर तक जोड़ा गया था उसे चोरी कर लिया गया है। वह करीब 400 मीटर कीमत 12 हजार रुपए का है।


प्राथिमक शाला परिसर से
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकछार के प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक प्रकाश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि स्कूल परिसर में पानी व्यवस्था के लिए एक हैण्डपमंप लगा था, जिसे 8 जून को कोई निकालकर चोरी कर लिया है। 8 जुलाई को जब साढ़े दस बजे स्कूल आए तो चोरी होने की जानकारी हुई। अज्ञातचोरों ने एक सबमर्सिबल पंप एवं केबल वायर करीब 100 मीटर कीमती 12000 रूपये को चोरी कर लिया है।



Share

Leave a Reply