CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी में मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 55 हजार रूपये किये पार

 राजधानी में मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 55 हजार रूपये किये पार
Share

रायपुर। आमानाका इलाके के टाटीबंध में मेडिकल दुकान कर्मी के घर में चोरों ने धावा बोलकर नकदी 55 हजार रुपये पार कर दिया। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रात में घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह सलूजा रामसागरपारा स्थित दवा दुकान में काम करता है। गुरुवार को उसने कोरोना टीका लगवाया था,जिसके कारण हाथ-पैर में दर्द होने पर बडे भाई सतिन्द्र पाल सिंह सलूजा ने अपने घर में ही सोने कहा। रात करीब नौ बजे घर में ताला लगाकर वह भाई के घर जाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह पौने छह बजे घर गया तो दरवाजे का ताला टूटा था। भीतर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे में प्लास्टिक के डिब्बे में रखा नकदी करीब 55 हजार रुपये गायब थे। विधानसभा इलाके के बीएसयूपी कालोनी खालबाड़ा में खड़ी वाहन में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। इस आग में वाहन जलकर खाक हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सब्जी विक्रेता संजय कुमार गिलहरे की वाहन गुरुवार रात को बीएसयूपी कालोनी खालबाडा स्थित घर के सामने रोड के किनारे खडी थी। रात 12 बजे तक सभी लोग जगे थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे उठकर देखा तो वाहन का इंजन जला हुआ था। वाहन के डाला में लगे इंजन के ढक्कन को खोलकर किसी ने आग लगाई थी।


Share

Leave a Reply