अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई बाइक सवार की मौत
रायपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसायकल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पवन पारधी 55 वर्ष निवासी करियादामा चौक खरोरा 03 अप्रैल की रात्रि करीब 3.30 बजे मोटरसायकल से तिल्दा मेन रोड राजपूत ढाबा के पास से गुजर था तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।




