CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उचित मूल्य दुकान सिंघरी के लिये 27 तक आवेदन आमंत्रित , पढ़े पूरी जानकारी

उचित मूल्य दुकान सिंघरी के लिये 27 तक आवेदन आमंत्रित , पढ़े पूरी जानकारी
Share

बिलासपुर : खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाये जाने केे कारण शासकीय उचित मूल्य दुकान सिंघरी के अनुज्ञप्ति को निरस्त कर अस्थायी रूप से निकटतम शासकीय उचित मूल्य की दुकान गढ़वट में संलग्न किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान सिंघरी के संचालन के लिए  27 दिसम्बर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

आवेदन पत्र  निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में कार्यालयीन समय में स्वीकार किया जाएगा। कार्यालयीन समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बंद लिफाफे के ऊपर ‘‘शासकीय उचित मूल्य की दुकान सिंघरी के संचालन के लिए आवदेन’’ अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए .

किनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे 

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समिति संस्थाओं के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन हेतु सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों का आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो तथा जिसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो।

इन बातों का रखे ध्यान 

आवेदन पत्र के साथ समिति, संस्था के पंजीयन की सत्यापित छायाप्रति एवं पृथक से समिति, संस्था के सदस्यों के नाम, पदनाम एवं पते सहित मोबाइल नम्बर की जानकारी देना आवश्यक होगा। इसके साथ ही समिति, समूह, ग्राम पंचायत के बचत खाता की छायाप्रति एवं अंतिम 03 का स्टेटमेंट और शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु समिति, समूह, ग्राम पंचायत की उद्घोषणा दिनांक के बाद की तिथि में पारित प्रस्ताव की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न करना होगा।



Share

Leave a Reply