BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहरी सरकार साइकिल पर: महापौर, सभापति, पार्षदों सहित सभी अधिकारी कर रहे सवारी

 शहरी सरकार साइकिल पर: महापौर, सभापति, पार्षदों सहित सभी अधिकारी कर रहे सवारी
Share

रायपुर। महापौर, सभापति और पार्षदों सहित पूरी परिषद नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साइकिल से कार्यालय पहुंच रही है। ईंधन व वाहन व्यय में मितव्ययता बरतने, स्वास्थ्य व पर्यावरण की दृष्टि से मोटर रहित वाहन की उपयोगिता की समझाइश भी शहरी सरकार इस दौरान दे रही है। रायपुर वरिष्ठ नागरिक, युवा, संस्थानों के कर्मचारी भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चलाए जा रहे #Cycle4Change अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

महापौर एजाज ढेबर की पहल पर जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय साइकिल से आ रहे हैं। रायपुर में संचालित तुंहर सरकार-तुंहर दुआर जन समस्या निवारण शिविर का अभियान 27 जनवरी से 2 मार्च तक आयोजित है। इसमें शामिल होने के लिए महापौर स्वयं भी अपने कार्यालय साइकिल से पहुंच रहे हैं। स्थानीय पार्षद और जोन कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में पहुंचने के लिए साइकिल का उपयोग कर रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply