राधा बाई कॉलेज में वार्ड पार्षद के सहयोग से हुआ टीकाकरण कार्यक्रम
रायपुर, रायपुर नगर निगम द्वारा राजधानी में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये इन दिनों शिक्षण संस्थाओं में भी टीकाकरण केंद्र बनाये जा रहे हैं, इसी कड़ी में राधा बाई कॉलेज में भी टीकाकरण केंद्र बना कर आस पास के वार्ड निवासियों को कोविड टिके लगाये जा रहे है, इस कार्य मे वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा जी विशेष भूमिका निभाई और वार्ड के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगवाने की अपील की।
वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा जी ने बताया कि राधाबाई कॉलेज टीकाकरण केंद्र में युवाओ और बड़ी उम्र के लोगो समान रूप से उत्साह दिखाते हुए इस अभियान का लाभ उठाया और कोरोना से बचाव के लिये वेक्सीन लगवाई गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते 21 जून से देश के सभी नागरिकों को मुक्त वैक्सीन लगवाने की घोषणा की थी, इसके पश्चात पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया राधाबाई कॉलेज में श्रीमती सरिता वर्मा जी के प्रयासों से अब तक बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीका लगवा चुके है, जिनमें कॉलेज के स्टाफ और पार्षद के साथीगण का विशेष योगदान रहा, उपरोक्त जानकारी प्रशांत पांडे ने दी.




