CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

15 अगस्त से रायपुर जिले के 225 से अधिक केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा

15 अगस्त से रायपुर जिले के 225 से अधिक केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा
Share

रायपुर। राज्य स्तर से आज 14 अगस्त को रायपुर जिले को 90 हजार डोज कोविशील्ड प्राप्त हुआ है। इस प्रकार रायपुर जिले में कोविशील्ड वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है।
रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के ऐसे सभी व्यक्तियों जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है, उनसे अपील की है कि वे कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। ऐसे सभी व्यक्तियों का दूसरा डोज लगाए जाने का समय आ गया है, कलेक्टर सौरभ कुमार ने उनसे भी अपील की है कि वे भी वैक्सीन का दूसरा डोज जरूर लगवा लें।
कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी राजीव पांडे ने बताया कि 14 अगस्त को रायपुर जिले के 182 शासकीय टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा रहा है। कल 15 अगस्त से जिले के 225 से अधिक केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply