CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में टीका खत्म, अब इतने दिन करना होगा इंतजार

जिले में टीका खत्म, अब इतने  दिन करना होगा इंतजार
Share

धमतरी । केन्द्र व राज्य से टीका उपलब्ध नहीं होने की वजह से जिले में मंगलवार को दोपहर बाद टीका खत्म हो गया। अब लोगों को दो दिन इंतजार करना होगा। 8 जुलाई को टीका आने की उम्मीद है। संक्रमण से बचाव के लिए अब केन्द्र से राज्य को वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। जुलाई माह में केन्द्र की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराया जाने का दावा किया गया था। लेकिन पहले ही हफ्ते में इसकी कमी देखने को मिल रही है। तीन दिन पहले ही धमतरी में 10 हजार डोज प्राप्त हुआ था। जो मंगलवार दोपहर तक खत्म हो गया। अब लोगों को टीका लगवाने के दो तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीरेन्द्र साहू ने बताया कि मंगलवार को शहर में जिला अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 800 टीका उपलब्ध था, दोपहर तक खत्म हो गया। 8 जुलाई को वैक्सीन मिलने की संभावना है। वैक्सीन की कमी सिर्फ जिला और राज्य ही नहीं पूरे देश में दिख रही है। सोमवार को पूरे देश और राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा कम नजर आया। जिले में अब तक लगभग 48 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 25 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। 75 प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए।
 



Share

Leave a Reply