CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Share

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही महिलाओं को प्रोत्साहित करने, सामाज में विद्यमान कुरीतियों की रोकथाम और कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासकीय योजनाओं, कानूनी प्रावधानों सहित उनके अर्थिक सशक्तिकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। नवनिर्वाचित पंचायती राज पदाधिकारियों को आमंत्रित कर विभागीय योजनाओं, ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तथा अन्य ग्रामीण रोजगार उन्मूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला अधिकारियों को महिला कृषकों को आमंत्रित कर उन्हें उन्नत कृषि और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने भी कहा गया है। इस अवसर पर महिलाओं के साथ पुरूषों की सहभागिता सुनिश्चित कर उनमें लिंग-भेद को दूर करने और समाज में महिलाओं की भागीदारी संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा।


Share

Leave a Reply