राजधानी रायपुर में सब्जी बेचने वाले की हुई जमकर पिटाई, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला
रायपुर | लाकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सुविधाओं के तहत आवाज देकर सब्जी बेचना भी अब फुटकर व्यापारियों के लिए गुनाह बना दिया गया है। राजेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार संदीप नाग आयु 27 वर्ष पिता राजू नाग द्वारा बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में आवाज देकर लोगों को सब्जी खरीदने के लिए आवाज दी जा रही थी जिसपर आरोपी बलभद्र दीप आयु 65 वर्ष पिता स्व. बेनूधर दीप भरत छुरा ईरा कृष्णा, राहित सहित करीब 30-40 लोगों ने प्रार्थी को आवाज लगाकर सब्जी बेचने पर मना किया। जिस पर प्रार्थी संदीप ने लोगों की सुविधा के लिए सब्जी आवाज देकर बेचना जारी रखा। जिस पर क्रोधित होकर उक्त आरोपियों ने सब्जी विक्रेता पर लाठी डंडा, राड चाकू आदि लेकर जमकर मारपीट की। साथ ही गाली गलौज करते हुए सब्जी विक्रेता के सहयोगी मुतजरर अमीरों नुवा जोनो एवं हेमलता से भी मारपीट की। उक्त मामले में राजेंद्र नगर थाने ने आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 एवं आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294 तथा 307 के तहत मामला कायम किया है।




