CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को दी चेतावनी, कॉमेडियन मुनव्‍वर फारुखी के शो को इजाजत न दें वरना..........

विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को दी चेतावनी, कॉमेडियन मुनव्‍वर फारुखी के शो को इजाजत न दें वरना..........
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, विश्वम हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने रायपुर कलेक्टर और एसपी को एक लिखित आवेदन देकर मांग की है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वकर फारुखी के 14 नवंबर को होने वाले शो की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि फारूकी ने अतीत में हिंदू देवताओं का कथित तौर पर मजाक उड़ाया था. इन संगठनों ने धमकी दी कि यदि स्थानीय प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति देता है तो वे शो को बंद कर देंगे. आवेदन के मुताबिक, अगर रायपुर में कार्यक्रम आयोजित होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और बजरंग दल अपने तरीके से यह आयोजन नहीं होने देगा.


गौरतलब है कि फारुकी पर इससे पहले, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप लग चुका है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शिकायत पर इस साल की शुरुआत में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालतों से बेल की अर्जी खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी.


अक्टू बर माह में भी बजरंग दल की धमकियों के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के मुंबई में तीन शो रद्द कर करने पड़े थे. जिसके बाद एनडीटीवी से बात करते हुए मुनव्वूर ने कहा था कि अगर देश के युवा यह तय कर सकते हैं कि किसे वोट देना है, तो वे यह भी तय कर सकते हैं कि क्या देखना है? "हिंदू देवी-देवताओं के अपमान" के आरोप में इस साल की शुरुआत में फारुकी एक महीने जेल में रहे थे. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद भी उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है.उन्होंने कहा था, "मुझे रोजाना 50 धमकी भरे कॉल आते हैं, मुझे तीन बार अपना सिम कार्ड बदलना पड़ा. जब मेरा नंबर लीक हो जाता है, तो लोग फोन करते हैं और मुझे गालियां देते हैं.'



Share

Leave a Reply