CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share

 रायपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ नई दिल्ली से वायु सेना विमान से सुबह 9.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राजभवन आएंगे।

उप राष्ट्रपति राजभवन से सुबह 10.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति कार्यक्रम पश्चात पूर्वान्ह 12.15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजभवन से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां आयोजित विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम पश्चात शाम 5.20 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 5.50 बजे दिल्ली के प्रस्थान करेंगे।



Share

Leave a Reply