CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शातिर साइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 16 बरामद

शातिर साइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 16 बरामद
Share

रायगढ़: थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को थानाक्षेत्र अन्तर्गत कृष्ण वाटिका कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी में घर के बाहर व आंगन में खड़ी साइकलें चोरी की शिकायतें मिलीं। थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ से घर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने पर पूर्व में साइकिल चोरी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजे गए आरोपी नकुल साहू से हुलिया का मिलान हो रहा था, जिस पर पुलिस उस पर नजर रखें हुई थी। 06 जुलाई को मुखबीर द्वारा छोटे अतरमुड़ा टीवी टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को एक लाल रंग की साइकिल लेकर ग्राहक तलाश करते खड़े होने की जानकारी मिली।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध से नाम पता पूछने पर नकुल साहू बताया। स्टाफ उसे थाने लाया तो नकुल साहू साइकिल बेचने के लिये ग्राहक तलाश करना बताया जो उसकी साइकिल नहीं थी। आरोपी नकुल अभी पैरोल में होना बताया। आरोपी से हिकम्तअमली कर पूछताछ करने पर आरोपी से चोरी की कुल 16 नग साइकिलें विभिन्न कंपनियों के जप्त किए गए। आरोपी नकुल साहू पिता गोपीनाथ साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल मुकाम संत विनोबा नगर चौकी जूटमिल पर धारा 41(1-4)सीआरपीसी/379 आईपीसी की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व पर हेड कांस्टेबल अरुणा चौरसिया, आरक्षक विक्कू सिंह, चंद्रकुमार बंजारे एवं धीरेंद्र पांडे की आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी की साईकिलें बरामदगी में योगदान रहा है।



Share

Leave a Reply