नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मेडिकल में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

मेडिकल में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
Share

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी संतोष साहनी को प्रोडक्शन वारंट के तहत न्यायालय में पेश कर दुर्ग जेल भेज दिया है। आरोपी संतोष साहनी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ के चार अलग-अलग जगहों पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर एक करोड़ से भी अधिक रुपए की ठगी की है।

कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि कोरिया के मनेंद्रगढ़ निवासी आरोपी संतोष कुमार साहनी जगदलपुर शहर के डॉ विजय कुमार ठाकुर से 2018 में उनके बेटे को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 30 लाख और नकद 06 लाख 36 हजार रुपये वसूले थे। बेटे का एडमिशन नहीं होने पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्ग जिले के सुपेला नेहरू नगर की जैसल देवांगन से भी एडमिशन के नाम पर आरोपी संतोष साहनी ने 27 लाख रुपये वसूले थे। रायपुर में भी एक परिवार से एडमिशन के नाम पर लाखों रुपये ठगी की थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे दुर्ग जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी था और लोगों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था।


Share

Leave a Reply