नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग को घर से उठा ले गए आरोपी, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो

राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग को घर से उठा ले गए आरोपी, गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो
Share

बाड़मेर, बेटियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. राजस्थान के बाड़मेर में एक नाबालिग लड़की को आरोपी घर से उठा ले गए और गैंगरेप किया. इसके बाद उन्होंने वीडियो भी बना लिया. परिजनों ने दो युवकों पर केस दर्ज करवाया है.
आपको बता दे राजस्थान में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.


दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. थानाधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया.


उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सभी लोग पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने गए थे. घर पर लड़की अकेली थी. दो अज्ञात युवक घर में घुसे. उन्होंने नाबालिग का अपहरण किया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से दूर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. उन्होंने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए.


थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों के लौटने पर नाबालिग जब घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. देर शाम घर से दूर खेत में लड़की के अचेत अवस्था में पाए जाने पर उसे शिव अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति सामान्य है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



Share

Leave a Reply