CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ग्रामीणों ने महिला सरपंच पर लगाया फर्जी मार्कशीट के इस्तेमाल का आरोप...

ग्रामीणों ने महिला सरपंच पर लगाया फर्जी मार्कशीट के इस्तेमाल का आरोप...
Share

अंबिकापुर, अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भीठी कला के ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपा है। दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के महिला सरपंच ने कक्षा 5वी की फर्जी मार्कशीट बनवा कर इस्तेमाल किया है और आदिवासी वर्ग का लाभ ले रही हैं। पंच-उप सरपंचों का आरोप है की महिला सरपंच किसान जाती की है, जिसे सामान्य वर्ग में रखा गया है ।और नगेसिया जाति का लाभ लेकर सरपंच पद पर आसीन है। ग्रामीणों ने सरपंच पर कई भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए हैं। दरअसल जाति को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों एवम पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम न्यायालय में सरपंच के खिलाफ एक परिवाद दायर भी किया है। जिसका एसडीएम न्यायालय में प्रकरण प्रक्रियाधीन भी है। आरोप में यह भी जिक्र किया गया है। कि सरपंच ने ग्राम सभा के दौरान गांव के ही पत्रकार पर लाठी से हमला किया था।
ग्रामीणों ने कहा कि जिस कक्षा पांचवी के मार्कशीट को सरपंच ने एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया है, उसका गांव के ही व्यक्ति ने जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापन के लिए सूचना के अधिकार के तहत सत्यापित प्रतिलिपि मांग की थी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जो सत्यापित प्रति मिली है उसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि 1993 में न ही कोई इस नाम की कोई बालिका पढ़ी है, और न ही दाखिल खारिज पर नाम है। इतना ही नहीं वार्षिक अंकसूची पर ही नाम अंकित है। प्राथमिक शाला लमगांव की प्रभारी प्रधान पाठिका ने भी पूरे दस्तावेजों की जांच कर कहा कर कहां कि हमारे यहां इस संबंधित नाम की कोई बालिका का नाम नहीं दाखिल खारिज में अंकित है न ही वार्षिक प्रतिफल में ही अंकित है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सरपंच को पद से पृथक कर मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच की जाए एवं सरपंच पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
 



Share

Leave a Reply