नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ग्रामीणों को राशि निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

ग्रामीणों को राशि निकालने के लिए बैंकों के  चक्कर लगाने से मिली मुक्ति, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों के विकास और आम जन के सुविधाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी राशि निकालने, पैसा ट्रान्सफर करने, जैसे कामों के लिए अब बैंकों में लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। जांजगीर-चांपा जिले में कार्यरत 190 बैंक सखियों के द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर ढाई से तीन करोड़ रूपये का भुगतान प्रतिमाह किया जा रहा है |

पढ़ें : छत्तीसगढ़: घाटी में पलटी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, चपेट में आने से 2 बाइक सवार की हालत गंभीर


    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले मजदूरों को पैसे के लिए अब बैंकों का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। उनकी मजदूरी का भुगतान एनआरएलएम की बीसी सखी सेतु (‘सेतु’-एसएचजी -इम्पावरिंग, ट्रांसफारमिंग एण्ड अर्बनाइजिंग विलेजेस) से जुड़ी महिलाएं कार्यस्थल पर ही जाकर कर रही हैं।

पढ़ें : जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग: 10 लाख का समान जलकर खाक 

इसके अलावा बुजुर्ग और विधवा पेंशन का लाभ, गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का भुगतान, जनधन खाते में आई राशि का भुगतान, टीवी का रिचार्ज से लेकर मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं बैंक सखी सेतु के माध्यम से मुहैया कराया जा रहा है। एनआरएलएम के माध्यम से जिले के विकासखण्डों में ऑनलाइन कियोस्क लेपटाप के माध्यम से समूहों की महिलाएं बैंकिंग की सुविधाएं गांव-गांव जाकर दे रही हैं। इसके अलावा पे-प्वाइंट मोबाइल उपकरण के माध्यम से भी महिलाएं घर-घर जाकर बैंकिंग की सुविधा मुहैया करा रही हैं। 



Share

Leave a Reply