CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अवैध शराब बिक्री से त्रस्त राजधानी के इस थाना क्षेत्र के‌ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं को दी चेतावनी

अवैध शराब बिक्री से त्रस्त राजधानी के इस थाना क्षेत्र के‌ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं को दी चेतावनी
Share

रायपुर । अवैध शराब बिक्री से त्रस्त मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के‌ ग्राम जुगेसर के ग्रामीणों ने इसकेे खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । इसकी वजह से ग्राम में अशांति के चलते ग्रामवासियों में व्याप्त आक्रोश के मद्देनजर पंचायत प्रतिनिधियों ने कथित अवैध शराब विक्रेताओं को आज अंतिम चेतावनी देने के साथ मोर्चा की शुरुआत की। मंदिरहसौद से चंदखुरीफार्म मुख्य सड़क मार्ग पर चंदखुरीफार्म से ठीक पहले स्थित है तकरीबन 1500 की आबादी वाला छोटा सा पंचायतधारी ग्राम जुगेसर। अवैध शराब बिक्री की वजह से यहां का माहौल खराब हो चला है । ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के समझाईश का भी इस असामाजिक गतिविधि में लिप्त तत्वो पर कोई असर नहीं हो रहा। दिनोदिन ग्राम के खराब होते माहौल से परेशान कतिपय ग्राम प्रमुखों ने इस संबंध मं मार्गदर्शन हेतु क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा से संपर्क साधा। श्री शर्मा ने ग्रामवासियों को ग्रामहित व नौनिहालों के भविष्य को देखते हुये मुखर हो इसका खिलाफत करने का आग्रह करते हुये हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही इस असामाजिक कृत्य में लिप्त तत्त्वों के ग्राम के ही निवासी होने की वजह से इनके खिलाफ कोई प्रशासनिक कार्यवाही कराने के पूर्व एक बार इन्हें अंतिम चेतावनी देने व इसका असर न होने पर ही अग्रिम कार्यवाही का‌ सुझाव दिया । इधर आज मोर्चा के प्रथम चरण में सरपंच प्रतिनिधि महेश देवांगन , उपसरपंच शिवकुमार जांगड़े , दिनेश देवांगन व मन्नू देवांगन आदि ने कथित रुप से लिप्त तत्वो से संपर्क कर ग्रामहित में इस असामाजिक गतिविधियों से तौबा करने का आग्रह किया।



Share

Leave a Reply