BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन, पुलिस ने ई-चालान से वसूले 99.43 लाख रूपए

रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन, पुलिस ने ई-चालान से वसूले 99.43 लाख रूपए
Share

रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा वर्ष 2020 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 हजार 774 वाहन चालकों से ई-चालान के जरिए 99 लाख 43 हजार 200 रूपए का समन शुल्क जमा किया गया है। 
 

यातायात मुख्यालय रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर में नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट सिटी योजना के तहत सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए आर.एल.वी.डी. कैमरा, अपराधों पर अंकुश लगाने सर्विलेंस कैमरा, रांग वे कैमरा, आटोमेटिक नंबर प्लेट कैमरा और तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरूद्ध स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरा लगाया गया है। इन कैमरों के उपयोग से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। 
 

ई-चालान जारी होते ही उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के मोबाईल नम्बर पर संदेश भेजा जाता है। मोबाईल नम्बर पर कॉल कर, वाट्सअप से ई-चालान नोटिस पोस्ट कर तथा वाहन चालकों के निवास के पते पर यातायात पुलिस भेजकर ई-चालान की जानकारी वाहन चालक-वाहन मालिक को प्रदाय की जाती है। ई-चालान कार्रवाई में वाहन चालकों को घर बैठे https://echallan.parivahan.gov.in से ऑनलाईन एवं ई-चालान भुगतान कार्यालय यातायात मुख्यालय में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा प्रदान की गयी है।
 


Share

Leave a Reply