CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विस बजट सत्र : सदन में उठा द कश्मीर फ़ाइल्स फिल्म को टैक्स फ़्री करने की मांग, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब

विस बजट सत्र : सदन में उठा द कश्मीर फ़ाइल्स फिल्म को टैक्स फ़्री करने की मांग, सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आज आठवाँ दिन है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री के उपस्थित होने के बाद आज सदन में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की गई। इस मांग जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- कि 'आज शाम सभी आमंत्रित हैं फ़िल्म देखने. टैक्स फ्री भारत सरकार एकसाथ करें पूरे देश में इस फ़िल्म को शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कश्मीर फाइल्स फ़िल्म को टैक्स फ़्री करने का मामला उठाया। उन्होंने सरकार के सामने टैक्स फ्री करने की मांग रखी ।

जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं तो कहूंगा कि चले पिक्चर देखने टैक्स की राशि भारत सरकार को भी मिलती है। तो ऐसा होना चाहिए कि भारत सरकार पूरे देश में इसे टैक्स फ्री करें. हम देशभर में इसे टैक्स फ्री करने की मांग करते हैं।  

जिसपर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये मनोरंजन कर राज्य का विषय है. वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा- सदन से प्रस्ताव हो जाना चाहिए कि केंद्र सरकार देशभर में इसे टैक्स फ्री करें।  भारत सरकार छूट दें, हम फ़िल्म देखने जाएंगे।  शाम को विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सभी सदस्य फ़िल्म देखने चले, मैं आमंत्रित करता हूं।  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- मैं प्रस्ताव रखता हूं, आप प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दें। 



Share

Leave a Reply