CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दुर्घटना का शिकार होने से बची विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत

दुर्घटना का शिकार होने से बची विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत
Share

 लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

रायपुर । विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। ओडिशा के नुआपाड़ा रोड के पास ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर रखा हुआ था, जिसे देखकर लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब ट्रेन रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रुक गई।

लोको पायलट की तत्परता से टला हादसा
लोको पायलट ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पत्थर को हटाया। लगभग एक घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर नुआपाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस बात की जांच शुरू की कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर किसने और क्यों रखा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी की शरारत थी या फिर किसी गंभीर उद्देश्य के तहत ऐसा किया गया।

लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना की, जिसकी वजह से संभावित दुर्घटना टल गई। लोको पायलट की सतर्कता ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी से वंदे भारत एक्सप्रेस को बचा लिया।



Share

Leave a Reply