नगर निगम बीरगांव के 95 बूथों पर मतदान जारी , पढ़े अपडेट ...
रायपुर : जिले में नगर पालिक निगम बिरगांव और गोबरा नवापारा में मतदान जारी है। नगर पालिक निगम बिरगांव में सोमवार सुबह 8 बजे से सभी 95 मतदान केंद्रों में मतदान प्रारंभ हुआ।
इसी तरह गोबरा नवापारा के वार्ड 14 के दोनों मतदान केंद्रों में प्रातः 8 बजे से जारी है. जानकारी के मुताबिक बीरगांव नगर निगम के 95 बूथों पर 11 बजे तक 17.31 प्रतिशत मतदान हुआ है.
वही मतदान केन्द्रो में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। सुबह से पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही।




