रायपुर दक्षिण विधानसभा का पूरा हुआ मतदान, 23 नवम्बर को होगा फैसला..
रायपुर- दक्षिण विधानसभा का चुनाव पूरा है, आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई जों की शाम 6 बजे तक तक चली,वही शाम 5 बजे तक 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ। रायपुर दक्षिण के अधिकतर बूथों पर कम मतदाता पहुंचे वहीं मठपुरेना के मतदान केंद्र में सुबह से वोट डालने के लिए कतार लगीरही । इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
वहीं भटगांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर BJP कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि नारेबाजी को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बहस हुई।
वहीं हंगामे के बीच पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी भी मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया। हंगामे के बाद भटगांव के मतदान केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतदान केंद्र के बाहर किसी भी दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस और CRPF की टीम इकट्ठा होने नहीं दे रही है।
रायपुर उपचुनाव में 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र व 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल 2,71,169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला वोटर्स हैं। 52 ट्रांसजेंडर्स वोटर्स हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की पांच कंपनियां तैनात की गई है। वही अब चुनाव का बाद इन सभी उम्मीदवार का फैसला 23 नवम्बर को होगा




