CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस द्वारा हुआ “WALK FOR A CAUSE” कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस द्वारा हुआ “WALK FOR A CAUSE” कार्यक्रम
Share

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07 मार्च 2021 दिन रविवार को प्रातः 07:00 बजे “WALK FOR A CAUSE” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत् मरीन ड्राईव तेलीबांधा रायपुर से घड़ी चैक (आना-जाना) तक 03 किलोमीटर का वाॅक किया गया।
वाॅक कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुश्री छाया वर्मा, रायपुर महापौर श्री एजाज ढ़ेबर, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री आनंद छाबड़ा सपत्निक, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव सपत्निक, निदेशक ई.ओ.डब्ल्यू./ए.सी.बी. श्री आरिफ एच शेख, कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस भारतीदासन, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), रायपुर पुलिस के आला अधि./कर्म., महिला संगठन, खेल संगठन सहित आमजन के लगभग 06 - 07 हजार लोग शामिल हुये।
वाॅक के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के साथ ही माॅस्क का प्रयोग किया गया। रायपुर पुलिस की इस मुहिम में शामिल लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी - भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के आयोजन को लोगों ने सराहा। रायपुर पुलिस का यह अभियान सफल रहा। इस मुहिम में जुड़े लोगों द्वारा महिलाओं के खिलाफ सहिष्णुता पूर्वक अपराध के लिए हमारे साथ चलो (WALK WITH US FOR ZERO TOLERANCE CRIME AGAINST WOMEN) का पालन करने के संबंध में शपथ भी लिया गया। रायपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रायपुर पुलिस लगातार 24 घंटे महिलाओं एवं आम जनता की सुरक्षा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर है।
 



Share

Leave a Reply