स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू आज से
कोरबा। जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 संक्रमण के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तीन माह के लिए विभिन्न अस्थायी पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 26 अप्रेल से 28 अप्रेल तक कार्यालयीन समय में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में किया जायेगा। सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे ने बताया कि अस्थायी पदों में भर्ती से संबंधित विज्ञापन, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन के लिए जिला कोरबा के वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन पर उपलब्ध है। जिसका अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। विज्ञापन प्रारूप सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए चस्पा किया गया है।




