सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाता के लिए वॉक इन इन्टरव्यूव 02 मार्च को
बालोद । सखी वन स्टॉप सेंटर बालोद में दैनिक कार्यो के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाता केन्द्र प्रशासक के एक पद और केस वर्कर के दो पद की नियुक्त किया जाना है। महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पात्र आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं) से उक्त पदो के लिए 02 मार्च को वॉक इन इन्टरव्यूव के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला आवेदक 2 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला मुख्यालय महिला और बाल विकास विभाग (कलेक्टरेट परिसर) में अपना पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र तथा सेवा के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्यदायित्व और अन्य विवरण जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में उपलब्ध है।




