CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई जुबानी जंग...पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई जुबानी जंग...पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर दिया बड़ा बयान
Share

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मंत्री से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे को लेकर अब सूबे में जमकर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट में फेरबदल की भी चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें रायपुर लोकसभा सीट से शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री और सांसद पद से इस्तीफे को लेकर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब डॉन बिल्ली बन गए हैं। 

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में अंदरूनी मामला शुरू हो गया है। बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने न घर का रखा और ना ही घाट का। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, कि बृजमोहन अग्रवाल खुद को छत्तीसगढ़ का डॉन समझते थे, लेकिन अब डॉन (बृजमोहन अग्रवाल) बिल्ली बन गए हैं। विष्णुदेव सरकार उनको कहीं का नहीं छोड़ने वाली है। वह न विधायक बन पाएंगे और न ही सांसद। 



Share

Leave a Reply