देवउठनी पर्व पर वार्ड पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने निःशुल्क वितरित किए गन्ने
रायपुर, पुरानी बस्ती महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल ने आज देवउठनी एकादशी के पर्व पर वार्ड वासियों को निशुल्क गन्ने का वितरण किया।
उनका कहना है वार्ड में रह रहे गरीब एवं आमजन जो इस महंगाई के दौर पर गन्ना नहीं खरीद सकते हैं, और उन्हें त्योहार भी मनाना है ऐसे में उनकी परेशानी को कुछ हद तक कम करने के लिए विगत 2 वर्षों से वह वार्ड वासियों को निशुल्क गन्ना वितरित कर रहे हैं।





