CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक: राजधानी सहित कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

 प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक: राजधानी सहित कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी
Share

रायपुर। प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण गर्मी और उमस बढ़ी है. तेज धूप के कारण लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

राजधानी में फरवरी के दिन भले ही गर्म होने लगे, लेकिन रातें ठंडी चल रही हैं। हालात ये हैं कि फरवरी में इस बार पिछले 11 साल में दूसरी बार रात में ठंड महसूस हो रही है। इस साल 2 फरवरी को रात का तापमान 11.8 डिग्री रहा।

इसके 9 साल पहले 2012 में 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बाकी के 9 सालों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास ही रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी की बची हुई रातें भी ठंडी रहेंगी। यही नहीं, उतार-चढ़ाव के साथ इस साल मार्च में भी तीन-चार हफ्ते तक रात गर्म होने की संभावना नहीं है। राजधानी में शुक्रवार को सुबह साढ़े 5 बजे भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.1 डिग्री रहा। फरवरी के 23 दिनों में 13 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक कम रहा है। हालांकि यहां कभी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनी। शहर के आउटर यानी लभांडी में रात यहां से ज्यादा ठंडी है और वहां तापमान रायपुर शहर के मुकाबले 3 से 4 डिग्री तक कम चल रहा है। राजधानी के उन इलाकों में अच्छी खासी ठंड रही, जहां पेड़-पौधे ज्यादा है। जीई रोड में विवेकानंद आश्रम से एनआईटी के सामने रोहिणीपुरम तक, मोवा में अच्छी ठंड रहती है।

रात ठंडी व दिन काफी गर्म होने से सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार दिन व रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर है। चेस्ट एक्सपर्ट डॉ. आरके पंडा व फिजिशियन डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा के अनुसार वायरल फीवर, सर्दी व खांसी हो सकती है। खानपान में जरा सी लापरवाही बीमार कर सकता है। बाहर का खाना अवाइड करें। फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडी चीजें न खाएं।


Share

Leave a Reply