CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी: मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी: मौसम विभाग
Share

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार यानि आज कहा है कि बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. सप्ताह के लिए अपने मौसम पूर्वानुमान में, आईएमडी ने कहा कि कोंकण क्षेत्र और गोवा में मंगलवार और बुधवार को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बुधवार से पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है.

आईएमडी ने कहा, 'अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा की गतिविधि की संभावना है. 30 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है.' आईएमडी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के निचले इलाकों में स्थानीय स्तर पर बाढ़, सैलाब और जलभराव हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में भूस्खलन, दृश्यता में कमी, कमजोर ढांचे और खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है.

आईएमडी ने रविवार को उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. राज्य में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव हो गया है. आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, 15 राज्य राजमार्ग सहित 200 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं और उन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है. इस बीच, अगस्त में अब तक 26 प्रतिशत कम वर्षा होने और लगातार दो महीने में कम बारिश से इस साल मॉनसून की बारिश के औसत से नीचे रहने की आशंका है. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में बारिश सामान्य से सात फीसदी कम रही. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया, 'अगस्त में कल (28 अगस्त) तक बारिश में 26 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई.' बारिश में यह कमी उत्तर और मध्य भारत में दर्ज की गई है. जून में 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई.



Share

Leave a Reply