हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी, किसी के झाँसे में न आएं : भागवत
रायपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने और देशों में जाकर कभी किसी को नहीं बदला, हमने किसी पर पूजा पद्धति नहीं थोपी। यहाँ घट-घट में राम हैं।
आरएसएस प्रमुख भगवत मदकूद्वीप पहुंचे हैं। यहां वे घोष दल के कार्यक्रम में शामिल हुए। मोहन भगवत ने कहा की भारत ने कभी किसी का बुरा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में मतांतरण के विषय में बोलते हुए लोगों को अपने धर्म के प्रति अडिग रहने और किसी के झाँसे में न आने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे बाजा एक सुर में बजता है, ताल से ताल मिलती है, वैसे ही हमें रहना है। कोई सुर को ख़राब करे तो संविधान में उसके लिए भी कानून है।




