CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मौसम अलर्ट : राजधानी रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम अलर्ट : राजधानी रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीँ मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभाग के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एस के अवस्थी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडि़सा तट और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर स्थित है।
जो अधिक प्रबल होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओडि़सा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ सकता है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से निम्न दाब के केंद्र तक हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है. कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना भी बन रही है।
 



Share

Leave a Reply