मौसम अलर्ट: प्रदेश में कल इन स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, वहीं अगले 24 घंटों के दौरान भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज बिलासपुर, फरसगांव, राजिम, राजपुर, कोंटा सहित कुछ अन्य स्थानों हल्की से मध्यम वर्षा हुई, वहीं राजधानी रायपुर में आज
दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा, जिससे उमस से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है, वहीं कुछेक स्थानों पर अंधड़ चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।




