मौसम अलर्ट : बारिश को लेकर आया यह बड़ा अपडेट...
रायपुर : मौसम ने बदला मिजाज बारिश के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व हल्की बारिश की वजह से उमस से भी लोगों को थोड़ी राहत रही। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियम कम रहा।




